1st Bihar Published by: Updated Sep 05, 2020, 7:51:07 AM
- फ़ोटो
PATNA : मैं गंगा की गोद में जा रहा हूं.. मुझे माफ कर देना मां..मैसेज भेजकर युवक लापता हो गया. जैसे ही ये मैसेज परिजनों ने देखा सबके होश उड़ गए. आनन-फानन में परिजन पाटलीपुत्र थाने पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई.
गायब युवक की पहचान उत्तरी पटेलनगर रोड़ नंबर चार के रहने वाले 21 साल के राजेश कुमार के रुप में की गई है. शुक्रवार की शाम राजेश अपने घर से बिना बताये किसी को बाहर निकल गया.
शाम सात बजे उसने अपने घर के नंबर पर मैसेज किया कि मैं गंगा की गोद में जा रहा हूं....मुझे माफ कर देना मां..इसके बाद परिजन बेचैन हो गए और पाटलीपुत्र थाना पहुंचे. पुलिस ने तत्काल युवक का टावर लोकेशन निकाल, जिससे पता चला कि उसका आखिरी लोकेशन पटना सिटी के पश्चिम दरवाजे के पास था. परिजन औऱ पुलिस मौके पर पहुंचे पर युवक का कुछ पता नहीं चला. परिजनों ने बताया कि शारीरिक परेशानी थी , जिससे वह तनाव में रहता था.