घर में खेलने के दौरान करंट लगने से मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

1st Bihar Published by: ALOK KUMAR Updated Jun 23, 2021, 7:12:03 PM

घर में खेलने के दौरान करंट लगने से मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

- फ़ोटो

BETTIAH: चनपटिया के शिवाघाट मलाही टोला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब करंट लगने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। मृतक की पहचान शंभू सहनी के पुत्र रितेश कुमार के रुप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि रितेश अपने घर में खेल रहा था। उस वक्त घर के सदस्य अपने काम लगे थे। तभी इस दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने से बच्चे की मौत हो गयी। बच्चे के चिल्लाने के बाद घर के सदस्य कमरे में पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घर में खेल रहे बच्चे की अचानक करंट लगने से हुई मौत से परिजन सदमें में हैं। गांव में मातम का माहौल है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।