ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

घर में घुसकर सिपाही से पिस्टल लूटने वाले गिरोह का खुलासा, महिला सहित 8 लोग गिरफ्तार

PATNA: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बीते एक जून को अपराधियों ने सिपाही के कमरे में घुसकर उनकी सर्विस पिस्टल लूटी गयी थी। इस मामले का आज खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में

घर में घुसकर सिपाही से पिस्टल लूटने वाले गिरोह का खुलासा, महिला सहित 8 लोग गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बीते एक जून को अपराधियों ने सिपाही के कमरे में घुसकर उनकी सर्विस पिस्टल लूटी गयी थी। इस मामले का आज खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। लापरवाही के आरोप में कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।


पटना एसएसपी ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि महिला ने एक शख्स के बारे में अपराधियों को बताया था कि उसके पास बहुत संपत्ति है। इसके घर हमला करोंगे तब किस्मत बदल जाएगी। 


जिसके बाद दिये गये पते पर पहुंचने के बजाये अपराधी एक सिपाही के घर में घुस गया और वहां रखे पिस्टल को हथियार के बल पर लूट लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की गयी जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका। 


पुलिस ने महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटे गये पिस्टल और हथियार-कारतूस को बरामद कर लिया है। आठ में से 6 का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अपराधियों में मुकेश, सन्नी, बच्चन पटेल, गणेश, रणधीर, मुन्ना के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। सभी अपराधियों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से हुई है।  

टैग्स