ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

चिलचिलाती धूप ऐसी की चलती स्कूटी में लग गई आग, युवक-युवती ने कूदकर बचाई अपनी जान

DARBHANGA: बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। चिलचिलाती धूप में घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस भीषण गर्मी में अचानक अगलगी की घटनाएं भी हो रही है। ताजा मामला दरभंगा

चिलचिलाती धूप ऐसी की चलती स्कूटी में लग गई आग, युवक-युवती ने कूदकर बचाई अपनी जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। चिलचिलाती धूप में घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस भीषण गर्मी में अचानक अगलगी की घटनाएं भी हो रही है। ताजा मामला दरभंगा का है जहां चलती स्कूटी में अचानक आग लग गयी। राहत की बात रही कि स्कूटी सवार युवक युवती को जब इस बात का पता चला तब उन्होंने स्कूटी से छलांग लगा दी जिसके बाद दोनों की जान बच सकी। आग इतनी भयावह थी की देखते ही देखते स्कूटी जलकर खाक हो गयी। 


मौके पर मौजूद लोग भी स्कूटी को जलता देख हैरान रह गये। लोगों को बता ही नहीं चला की आखिर स्कूटी में आग कैसे लगी और ना ही स्कूटी पर बैठे युवक युवती को ही इस बारे में पता चल पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह पानी से आग को बुझाया। घटना दरभंगा के हनुमान नगर प्रखंड के बिशनपुर गोढैला पथ की है जहां अचानक चलती स्कूटी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। 


इस दौरान किसी ने जलती स्कूटी का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक और युवती लहेरीयासराय स्थित पेट्रोल पंप से अपनी स्कूटी में तेल भराने ने बाद अपने घर बिशनपुर के लिए निकले थे। इसी दौरान बिशनपुर कब्रिस्तान के पास अचानक स्कूटी में आग लग गयी। 


इस दौरान दोनों युवक युवती ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भयावह थी कि स्कूटी इस आग में जलकर खाक हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर चलती स्कूटी में आग कैसी लगी?  

टैग्स