ब्रेकिंग
छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट

Gaya News: 52 लाख से अधिक कैश के साथ युवक गिरफ्तार, RPF की टीम ने स्टेशन परिसर से दबोचा

GAYA: गया में रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरपीएफ की टीम ने गया जंक्शन परिसर में एक शख्स को 24 लाख कैश के साथ गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान होटल के कमरे से पुलिस ने 28 लाख

Gaya News: 52 लाख से अधिक कैश के साथ युवक गिरफ्तार, RPF की टीम ने स्टेशन परिसर से दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरपीएफ की टीम ने गया जंक्शन परिसर में एक शख्स को 24 लाख कैश के साथ गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान होटल के कमरे से पुलिस ने 28 लाख 84 हजार 300 बरामद किए हैं। कुल 52 लाख से अधिक कैश रेल पुलिस के हाथ लगे हैं।


दरअसल, रेल पुलिस स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों को लेकर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को प्लेटफार्म संख्या वन बी के हावड़ा छोड़ के पास संदिग्ध हालत में देखा गया। उक्त व्यक्ति पुलिस बल को देखकर तेजी से भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़कर धर दबोचा।


युवक की पहचान झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के रहने वाले 30 वर्षीय सुमित कुमार अग्रवाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान रेल पुलिस की टीम ने उसके बैग से 24 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। सख्त से पूछताछ करने पर युवक की निशानदेही पर पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे से 28 लाख 84 हजार 300 रुपया बरामद किए हैं।


इतनी भारी रकम कहां से आई और किसकी है इससे जुड़ा कोई भी कागजात युवक पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सका है। फिलहाल रेल पुलिस उससे बड़ी पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी रकम का क्या इस्तेमाल होना था। कुल 52 लाख 84 हजार 300 रुपया की बरामदगी हुई है।

रिपोर्ट- नितम राज