ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

Gaya Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया 50 हजार का इनामी, लंबे समय से चकमा दे रहा था शातिर बदमाश

GAYA: गया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 हजार के इनामी शातिर बदमाश को अरेस्ट किया है। हत्या, लूट समेत अन्य मामलों में पुलिस लंबे समय से टॉप टेन अपराधियों में शुमार अभिषेक शर्मा

Gaya Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया 50 हजार का इनामी, लंबे समय से चकमा दे रहा था शातिर बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 हजार के इनामी शातिर बदमाश को अरेस्ट किया है। हत्या, लूट समेत अन्य मामलों में पुलिस लंबे समय से टॉप टेन अपराधियों में शुमार अभिषेक शर्मा उर्फ तनु शर्मा पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था।


दरअसल, गया पुलिस ने जिला के टॉप 10 अपराधियों में शामिल हत्या, आर्म्स एक्ट, डकैती एवं लूट के कांडों के आरोपी 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी अभिषेक शर्मा उर्फ तनु शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मऊ थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव से छापेमार कर शातिर को अरेस्ट किया है।


गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अभिषेक शर्मा उर्फ तन्नू शर्मा ने अपने सहयोगी के साथ टिकारी थाना क्षेत्र में एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं टिकारी पंचानपुर मऊ में लूट, डकैती सहित आधे दर्जन कांड में वांटेड अभियुक्त है।


एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से अभिषेक शर्मा दरियापुर गांव में छीपा हुआ था। अभिषेक शर्मा टिकारी के मऊ थाना के धंधेला गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया उनके तीन अन्य सहयोगियों को पूर्व मे गिरफ्तार कर चुका है। फिलहाल पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- नितम राज