Hindi News / news / वैशाली में फिर अपराधियों का तांडव, गैस एजेंसी के कर्मचारी से साढ़े चार...

वैशाली में फिर अपराधियों का तांडव, गैस एजेंसी के कर्मचारी से साढ़े चार लाख की लूट

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 21, 2019, 1:33:35 PM

वैशाली में फिर अपराधियों का तांडव, गैस एजेंसी के कर्मचारी से साढ़े चार लाख की लूट

- फ़ोटो

VAISHALI : वैशाली में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. एक बार फिर हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. लुटेरों ने आज दिनदहाड़े लगभग साढ़े चार लाख रूपये लूट लिये. घटना जिले के नगर थाना के एसडीओ रोड के पास की है. जहां हथियारबंद अपराधियों ने इंडेन गैस एजेंसी के कर्मियों से साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए. बताया जाता है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी साढ़े चार लाख रुपये लेकर बैंक जमा करने जा रहे थे तभी रास्ते में हथियारबंद अपराधियों ने उसे घेर लिया और पैसे लूट लिए. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है लेकिन फिलहाल उसके हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है.