ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पांचवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, काउंटिंग सेंटर के बाहर गूंजा 'जय बिहार' का नारापटना काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध युवक डिटेन, स्मोक गन से भरा बैग बरामदDatia By Election Result: BJP की दमदार बढ़त, भाजपा उम्मीदवार 1,184 वोटों से आगे; कांग्रेस पीछेBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?बांकीपुर उपचुनाव: पांचवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, काउंटिंग सेंटर के बाहर गूंजा 'जय बिहार' का नारापटना काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध युवक डिटेन, स्मोक गन से भरा बैग बरामदDatia By Election Result: BJP की दमदार बढ़त, भाजपा उम्मीदवार 1,184 वोटों से आगे; कांग्रेस पीछेBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?

गर्भवती प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, प्रेमी के घर में रखे झोले से मिला सिर, झाड़ियों से बरामद हुआ धड़

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक विधवा को प्यार करने की सजा उसके प्रेमी ने दी है। सजा भी ऐसी जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाए। महिला की सिर विहिन लाश को गोह थाना क्षेत्र के मुंजहरा गा

गर्भवती प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, प्रेमी के घर में रखे झोले से मिला सिर, झाड़ियों से बरामद हुआ धड़
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक विधवा को प्यार करने की सजा उसके प्रेमी ने दी है। सजा भी ऐसी जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाए। महिला की सिर विहिन लाश को गोह थाना क्षेत्र के मुंजहरा गांव से बरामद किया गया। पुलिस ने मंगलवार को गोह थाना क्षेत्र के मुंजहरा गांव स्थित झाड़ियों से धड़ को बरामद किया। जबकि सिर प्रेमी के घर में रखे झोले से मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतका की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी प्रेमी को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।  


मृतका की पहचान 37 वर्षीय नीलम कुमारी के रूप में की हुई है। जो रफीगंज के चरकावां गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर महिला की हत्या का खुलासा कर लिया है। महिला की हत्या में शामिल उसके प्रेमी सहित दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई थी। महिला के सिर को काटकर धड़ से अलग कर दिया और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। एसपी ने बताया कि शव की बरामदगी के बाद उसकी पहचान के लिए गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में टीम गठित की गयी जिसके बाद इस पूरे मामले का उद्भेदन किया गया। 


महिला के प्रेमी गोह के सोहलपुरा निवासी कौशल कुमार और उसके सहयोगी तेतर दास को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विधवा का प्रेम प्रसंग सोहलपुरा के कौशल कुमार के साथ चल रहा था और दोनों ने प्रेम में सारी सीमाएं लांघ दी थी। जब महिला गर्भवती हो गयी और कौशल पर शादी का दबाव बनाने लगी। तब कौशल उसकी बातों को टालने लगा। देखते ही देखते जब महिला आठ महीने की गर्भवती हो गई। तब प्रेमी कौशल सोमवार को उसे घुमाने के लिए ले गया। उसके साथ महिला की 11 साल की बेटी भी थी और घूमने के बाद दोनो मां-बेटी कौशल के घर सो गए। 


इधर पूरी प्लानिंग के साथ कौशल ने रात में अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। हत्या के बाद कौशल ने विधवा की बेटी को बताया की उसकी मां भाग गई है। जिसके बाद बेटी ने मां के अचानक गायब होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के सिर को आरोपी प्रेमी के घर से बरामद किया। जिसे घर में रखे एक झोले में छिपाकर रखा गया था। जिसके बाद इस पूरे मामले से पर्दा औरंगाबाद पुलिस ने उठाया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी कौशल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद से मृतका की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इलाके के लोग भी इस घटना से काफी सकते में हैं।