ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

गांव में रहने से नाराज पत्नी से तकिए से मुहं दबाकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही छानबीन

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके पटना सिटी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या कर दी गयी है। घटना के बाद पत्नी अपने

गांव में रहने से नाराज पत्नी से तकिए से मुहं दबाकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही छानबीन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके पटना सिटी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या कर दी गयी है।  घटना के बाद पत्नी अपने दुधमुहा बच्चे को लेकर फरार बताई जा रही है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा जांच- पड़ताल जारी है। 


दरअसल, राजदहनी पटना के पटना सिटी इलाके के गौरीचक थाना क्षेत्र के वाली गांव में पत्नी द्वारा पति की तकिए से मुंह दबाकर की हत्या कर दी गई। इसके बाद पत्नी 6 महीने के बच्चे को लेकर फरार हो गई है। इस मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि 2021 में पटना की रहने वाली युवती( कविता) के साथ गौरीचक थाना क्षेत्र के वाली गांव के रहने वाले पप्पू कुमार से शादी हुई थी पर युवती की शादी ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण वह संतुष्ट नहीं थी। इसलिए शादी के दिन ही युवती (कविता) द्वारा नशा की गोली खा कर पहले खुद जान लेने की कोशिश की गई थी, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाई। 


बताया जा रहा है कि, शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में हमेशा लड़ाई- झगड़ा होते रहता था। लड़की चाहती थी कि वह शहरी क्षेत्र में रहे लेकिन लड़का गांव से शहर जाने को तैयार नहीं था। जिसके बाद आवेश में आकर पत्नी ने सोने के दौरान पप्पू कुमार की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी और अपने बच्चे को लेकर फरार हो गई। 


वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान गौरीचक इलाके का रहने वाला पप्पू कुमार के रूप में किया। वही पुलिस का कहना है कि हत्या किस तरह से हुई है यह पोस्टमाटम रिपोर्ट के बाद ही बताया जाएगा। इधर, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।