Hindi News / news / गंगा स्नान करने गए युवक की डूबने से हुई मौत, खोजबीन में जुटी...

गंगा स्नान करने गए युवक की डूबने से हुई मौत, खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ टीम

1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated May 09, 2022, 9:17:25 AM

गंगा स्नान करने गए युवक की डूबने से हुई मौत, खोजबीन में जुटी एसडीआरएफ टीम

- फ़ोटो

BHAGALPUR: इस वक़्त की खबर भागलपुर से आ रही है, जहां अजगैबीनाथ गंगा घाट में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक अपने परिजनों के साथ मुंडन करने गंगा घाट पंहुचा था। 


दरअसल, पुरे परिवार के साथ 17वर्षी युवक विशाल कुमार उर्फ आदित्य राज मुंडन के लिए गंगा घाट पंहुचा था। सभी परिवार वाले स्नान के लिए गंगा में उतरे इसी दौरान युवक का पैर फिसल गया। और वो डूबने लगा। परिजनों ने बताया कि अपने बेटे को डूबता देख वो आसपास के लोगो से मदद की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी ने भी सहायता नहीं की। देखते ही देखते युवक पूरी तरह डुब गया। 


डुबे युवक विशाल कुमार उर्फ आदित्य राज के पिता अजय चौधरी मिर्जाचौकी साहेबगंज झारखंड के रहने वाले हैं। वहीं, इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया हैं। इस घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ कि एक टीम गठित की है। जो दुबे युवक की खोजबीन कर रही है। फिलहाल, अभी तक युवक की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।