Hindi News / news / गंगा नदी में नाव पलटने से 2 की मौत, नाव पर सवार 40...

गंगा नदी में नाव पलटने से 2 की मौत, नाव पर सवार 40 लोगों में 5 लापता, लोगों ने तैरकर बचाई अपनी जान

1st Bihar Published by: Updated Nov 16, 2021, 7:51:10 PM

गंगा नदी में नाव पलटने से 2 की मौत, नाव पर सवार 40 लोगों में 5 लापता, लोगों ने तैरकर बचाई अपनी जान

- फ़ोटो

KHAGARIA: इस वक्त की बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है जहां गंगा नदी में नाव पलट गयी है। नाव पर करीब 40 लोग सवार थे। नाव के अचानक पलट जाने से अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि 5 लोग अब भी लापता हैं। 


अन्य लोगों किसी तरह तैरकर पानी से बाहर निकल गये लेकिन लापता 5 लोगों का पता अबतक नहीं चल पाया है। घटना परबत्ता के नयागांव में उस वक्त हुई जब दियारा इलाके से नाव पर सवार होकर सभी लौट रहे थे। तभी ओवरलोडिंग की वजह से नाव अनियंत्रित होकर नदी में पलट गयी। उस वक्त करीब 40 लोग नाव पर सवार थे। दो लोगों की लाश बरामद की गयी है। वही लापता हुए लोगों की तलाश अब भी जारी है।