ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

फ्लाईओवर निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार के संपर्क में आया सरिया, करंट लगने से दो मजदूर झुलसे

NALANDA:फ्लाईओवर निर्माण के दौरान 2 मजदूर करंट की चपेट में आ गये। जिन्हें आनन-फानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बख्ति

फ्लाईओवर निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार के संपर्क में आया सरिया, करंट लगने से दो मजदूर झुलसे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA:फ्लाईओवर निर्माण के दौरान 2 मजदूर करंट की चपेट में आ गये। जिन्हें आनन-फानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान हुई है। 


जहां फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में लगे 2 मजदूर को अचानक बिजली का करंट लग गया। बताया जाता है कि सरिया बिजली के तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से दोनों मजदूर झुलस गये और अचेतावस्था में होकर गिर पड़े। 


इस घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में दोनों मजदूरों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। मजदूरों की पहचान मनीष और संतोष के रूप में हुई है। 


मनीष सहरसा जिले का रहने वाला है वही संतोष खगड़िया का निवासी है। दोनों सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे तभी करंट लगने से दोनों बुरी तरह से झुलस गये। बिहारशरीफ सदर अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।

टैग्स