ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

दक्षिण भारत में बाढ़ संकट : अमित शाह कर्नाटक तो राहुल पहुंचे केरल

DESK: दक्षिण भारत का चार सूबा भीषण बाढ़ की चपेट में है. महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में लाखों लोगों को बाढ़ से बचाया गया है. हालांकि अभी भी कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैला हुआ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: दक्षिण भारत का चार सूबा भीषण बाढ़ की चपेट में है. महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में लाखों लोगों को बाढ़ से बचाया गया है. हालांकि अभी भी कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है और एनडीआरएफ की टीम लोगों को बचाने में जुटी है. बाढ़ की गंभीर हालत को देख गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक के कई इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को कई निर्देश दिए. इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भी उनके साथ मौजूद थे. उधर केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी रविवार को अपने संसदीय इलाके के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. राहुल गांधी ने लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविर का दौरा किया और वहां की व्यवस्था देखी. इधर महाराष्ट्र में भी बाढ़ की हालत गंभीर बतायी जा रही है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कई इलाकों को दौरा किया और बाढ़ राहत केंद्रों की हालत का जायजा लिया. बता दें कि राज्य के कई इलाकों में नौसेना की टीम प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का काम कर रही है. उधर कई निजी संस्थानों ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कैंप लगाए हैं जहां लोगों को खाने पीने का सामाम मुहैया कराया जा रहा है.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता