Hindi News / news / पटना में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 अपराधियों ने दर्जनों राउंड गोलियां बरसाईं

पटना में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 अपराधियों ने दर्जनों राउंड गोलियां बरसाईं

1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Sep 20, 2019, 12:58:43 PM

पटना में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 अपराधियों ने दर्जनों राउंड गोलियां बरसाईं

- फ़ोटो

PATNA: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. बिहटा में बाइक सवार 6 अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है.

दर्जनों राउंड फायरिंग करके अपराधियों ने लोगों को जान से मारने की धमकी दी है. घटना बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर की है. अपराधियों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ गोलीबारी की है.

बताया जा रहा है कि बच्चे के साथ हुए विवाद में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. वहीं घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने हंगामा-प्रदर्शन किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तप्तीश कर रही है.