मुंगेर में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग, तफ्तीश में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 09, 2019, 8:59:06 PM

मुंगेर में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग, तफ्तीश में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मुंगेर से जहां दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी की सूचना मिल रही है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पूरी वारदात जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां टीका रामपुर दियारा में दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद को लेकर दोनों गुटों की ओर से फायरिंग की गई है. वारदात की खबर मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना की टीम मामले की छानबीन कर रही है. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने घटना के बाबत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस तहकीकात कर रही है. फिलहाल स्थिति सामान्य है. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट