ब्रेकिंग न्यूज़

VOTER ADHIKAR YATRA : राहूल की यात्रा में प्रियंका की एंट्री, आधी आबादी को लेकर कांग्रेस ने बनाया मेगा प्लान Nitish Kumar Delhi Visit: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा, उपराष्ट्रपति चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव पर हो सकती है चर्चा Bihar News: बेरोजगार युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका, 1400+ पदों पर भर्ती शुरू; सैलरी 45 हजार से स्टार्ट Bihar Weather: बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट मोतिहारी में साइबर ठग गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, डिजिटल अरेस्ट कर करते थे ठगी National Teachers Award 2025: बिहार के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित; सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई National Teachers Award 2025: बिहार के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित; सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई JEHANABAD: एरिस्टो फार्मा ने बाढ़ राहत सामग्रियों का किया वितरण, 1000 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मदद मुन्देश्वरी कॉलेज में बी.एड. सत्र 2025–27 के लिए दिक्षारंभ समारोह, शिक्षक और शिक्षा के महत्व पर डाला गया प्रकाश पूर्णिया में NDA का सम्मेलन: गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- सीमांचल से रोहिंग्या को निकालेंगे

फिर बदलने लगा बिहार का मौसम, तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी के आसार, जानिए.. अपने जिले का हाल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 29 May 2023 07:01:48 AM IST

फिर बदलने लगा बिहार का मौसम, तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी के आसार, जानिए.. अपने जिले का हाल

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में मौसम का उतार चढ़ाव लगातार जारी है। कुछ दिनों की राहत के बाद अब एक बार फिर से बिहार का मौसम बदले वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस सप्ताह बिहार के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। एक दो जिलों को छोड़ दें तो बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा।


पटना समेत राज्य के 28 जिलों के अधिकतम तापमान में रविवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।पटना के अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। अगले पांच दिनों में तापमान के बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी हालांकि इस हफ्ते लू चलने की आशंका काफी कम है।


IMD के मुताबिक, राज्य में प्री मानसून के बारिश का दौर इस हफ्ते कम रहने की उम्मीद है। अभी तक प्री मानसून में सामान्य से 4 फीसदी कम बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है, ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दो तीन दिनों में तापमान 40 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि रात का तापमान भी 27 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बता दें कि बिहार में 13-14 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। मॉनसून के एक्टिव होने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, तबतक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।