सृजन घोटाले में तीन दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई सजा और लगाया भारी जुर्माना मुजफ्फरपुर में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम Train news: बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई के परिचालन में हुआ बदलाव, यात्रा का है प्लान तो पढ़ लें यह जरूरी खबर Train news: बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई के परिचालन में हुआ बदलाव, यात्रा का है प्लान तो पढ़ लें यह जरूरी खबर प्रेमिका के घर के सामने युवक ने खुद को आग लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी Bihar News: बिहार में बकरी ने करा दी फसाद! दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; 20 लोगों पर केस दर्ज Bihar Politics: बिहार चुनाव में दुर्गति के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 43 नेताओं को जारी किया शो-कॉज नोटिस; लिस्ट में जिलाध्यक्ष से लेकर पूर्व मंत्री तक के नाम Bihar Politics: बिहार चुनाव में दुर्गति के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 43 नेताओं को जारी किया शो-कॉज नोटिस; लिस्ट में जिलाध्यक्ष से लेकर पूर्व मंत्री तक के नाम Bihar News: PPU ने जारी किया 2026 का एग्जाम शेड्यूल, जानिए.. कब होंगी यूजी-पीजी समेत अन्य परीक्षाएं Bihar News: PPU ने जारी किया 2026 का एग्जाम शेड्यूल, जानिए.. कब होंगी यूजी-पीजी समेत अन्य परीक्षाएं
1st Bihar Published by: Updated Sat, 26 Nov 2022 02:57:37 PM IST
- फ़ोटो
DESK : इस वक्त की दुखद खबर फिल्म जगत से आ रही है। हिन्दी और मराठी फिल्मों को दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। विक्रम गोखले पिछले पांच नवंबर से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विक्रम गोखले के निधन की खबर से हिन्दी और मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पुणे के वैकुंठ क्रेमेटोरियम में आज शाम ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शाम 4 बजे विक्रम गोखले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 80 की उम्र में लेजेंडरी एक्टर विक्रम गोखले ने पुणे स्थित अस्पताल में 26 नवंबर की दोपहर अंतिम सांस ली। बीमार होने के बाद उन्हें पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां वे जिंदगी से जंग हार गए।
बता दें कि पिछले दिनों विक्रम गोखले के निधन की अफवाह भी फैल गई थी। उनके निधन की खबर सुनकार श्रदंधांजलि देने का दौर भी शुरू हो गया था। विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया। 1971 में अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना में उन्होंने अहम किरदार निभाया था। वहीं 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'अग्निपथ' और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में अहम रोल प्ले किया था। जून 2022 में रिलीज हुई ‘निकम्मा’ उनकी आखिरी फिल्म रही।