ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

पटना: शराबबंदी कानून की निकली हवा, फास्ट फूड के साथ दारू परोसता था दुकानदार

PATNA: बिहार में हर रोज शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाती ख़बरें देखने को मिलती हैं. राजधानी पटना में खुलेआम शराबबंदी कानून की हवा निकाल गई है. पुलिस-प्रशासन की लाख सख्ती के ब

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार में हर रोज शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाती ख़बरें देखने को मिलती हैं. राजधानी पटना में खुलेआम शराबबंदी कानून की हवा निकाल गई है. पुलिस-प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद शराब के धंधेबाज मामने को तैयार नहीं हैं. शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने एजी कॉलोनी इलाके से एक दुकानदार को अरेस्ट किया है.


फास्ट फूड की दुकान चलाने वाला दुकानदार अपने चुनिंदा कस्टमर्स को फास्ट फूड के साथ दारू भी परोसता था. दुकान में खाने के साथ दुकानदार मोटी रकम वसूल कर चुनिंदा कस्टमर्स को बर्गर, चाउमिन के साथ शराब देता था. पुलिस को सूचना मिलने पर पाटलिपु्त्र और शास्त्रीनगर इलाके में देर रात छापेमारी की गई. एजी कॉलोनी में फास्ट फूड के साथ शराब बेचते दुकानदार को रंगे हाथों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस ने दुकान से 100 से ज्यादा शराब की बोतलें भी बरामद की है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जब दुकान पर छापा मारा, तब दुकानदार फास्ट फूड के साथ कुछ ग्राहकों को शराब भी परोस रहा था. मुंहमांगी कीमत पर दुकानदार लोगों को दारू सर्व करता था. ख़बरों के मुताबिक पुलिस की रेड में शराब पी रहे तीन-चार लोगों को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है.


टैग्स