ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

एकसाथ खाना खा रही थी दादी-पोती, दीवार गिरने से दबकर दोनों की हुई मौत

MUNGER : दादी- पोती का प्यार से बढ़कर शायद ही कुछ हो। लेकिन, जब एक घटना की वजह से दोनों की जान चली जाए तो फिर पुरे इलाके में मातम का माहौल बन जाता है। अब कुछ ऐसा ही एक मामला बिहार के मुंगेर से

एकसाथ खाना खा रही थी दादी-पोती, दीवार गिरने से दबकर दोनों की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : दादी- पोती का प्यार से बढ़कर शायद ही कुछ हो। लेकिन, जब एक घटना की वजह से दोनों की जान चली जाए तो फिर पुरे इलाके में मातम का माहौल बन जाता है।  अब कुछ ऐसा ही एक मामला बिहार के मुंगेर से निकल कर सामने आया है। जहां एक दीवार गिरने से मलबे में एक साथ खाना खा रही दादी - पोती की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, हवेली खड़गपुर नगर परिषद के राजगंज नहर के समीप मिट्टी के बने घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी और पांच साल की पोती की मौत हो गयी। यह घटना उस समय घटित हुई जब ये दोनों घर के अंदर एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दादी-पोती को मलबे के अंदर से निकाला गया। जसिके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि  राजगंज निवासी गरीब साह की 50 वर्षीय पत्नी रेखा देवी अपनी पांच वर्षीय पोती अनंत कुमार साह की बेटी स्वाति कुमारी के साथ खाना खाने के लिए बैठी थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार दोनों के ऊपर आ गिरी। इससे दादी और पोती की मौत मलबे में दबकर हो गयी। जिस जगह रेखा देवी का घर है, उस जगह दूसरा कोई घर न होने के कारण दीवार गिरने के बाद घर में अन्य परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने मलबे के अंदर दबी दादी व पोती को बाहर निकाला, लेकिन तबतक दोनों की मौत हो गयी थी। दादी और पोती की मौत के बाद घर में कोहराम मच  गया है। 


इधर, ग्रामीणों का कहना है कि गरीबी की वजह से रेखा देवी का परिवार राजगंज स्थित राईस मील के पीछे नहर पर मिट्टी का झोपड़ीनुमा घर बनाकर रहती थी. उसको पांच पुत्र और चार पुत्री है। जबकि उसका पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। मृतका रेखा देवी के पति गरीब साह और उनका पुत्र अनंत साह और उसकी पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।