ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

ईद की नमाज पढ़कर आ रहे 5 लोगों की मौत, तेज रफ़्तार डंपर ने 5 लोगों को कुचला

DESK : देश में सड़क हादसे के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक दिल दहलाने देने वाली खबर सामने आ रही है। ईद के मौके पर नमाज अदा करने गए पांच लोगों की सड़क ह

ईद की नमाज पढ़कर आ रहे 5 लोगों की मौत, तेज रफ़्तार डंपर ने 5 लोगों को कुचला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : देश में सड़क हादसे के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक दिल दहलाने देने वाली खबर सामने आ रही है। ईद के मौके पर नमाज अदा करने गए पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, चार युवकों समेत एक महिला को डंपर ने कुचल दिया है। जिससे इस हादसे में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डंपर का मालिक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल पांच लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद नाराज गांव वाले हाईवे को जाम करके विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है। 


बताया जा रहा है कि गुरुवार को ईद के मौके पर यह हादसा पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर हुआ है। यहां थाना जहानाबाद एडोली के रहने वाले उवैश, पत्नी शाकरा बेगम, आकिब पुत्र, हसीम खान साहिब सहित अरबाज बाइक से घर वापस आ रहे थे। खबरों के मुताबिक तीनों युवक मस्जिद से नमाज पढ़कर घर आ रहे थे। इनके अलावा पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर दूसरी बाइक से एक व्यक्ति और महिला भी आ रहे थे। 


उधर, दोनों बाइक सवारों ने देखा कि एक अनियंत्रित डंपर उनकी तरफ तेजी से आ रहा है। देखते ही देखते यह अनियंत्रित डंपर दोनों बाइक सवारों को कुचलता चला गया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के इलाके से लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की सूचना दे दी। 


उधर, इन पांचों लोगों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया है। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। लोग हाईवे को जाम करके अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं ईद के त्योहार के दिन पांच लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।