Hindi News / news / नवादा :ड्यूटी पर जाने से पहले होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत,...

नवादा :ड्यूटी पर जाने से पहले होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, घर में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Sep 10, 2020, 7:40:24 AM

नवादा :ड्यूटी पर जाने से पहले होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, घर में मचा कोहराम

- फ़ोटो

NAWADA : नवादा में ड्यूटी पर जाने से पहले एक होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के घघौली की है.

 मृतक के बेटे ने बताया कि मेरे पिता सुधीर कुमार सिपाही संख्या 1383 होमगार्ड के जवान हैं और उनका पोस्ट पर जाने के लिए कमान कट चुका था. तभी  रात्रि में अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और तुरंत मौत हो गई.  

मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, शव को पोस्टमोर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.