ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, 21 तोपों की होगी सलामी

DESK : देश के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव जीतकर द्रौपदी मुर्मू ने इतिहास रच दिया है. वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं हैं. अब इस जीत के बाद आज यानि सोमवार को द्रौपदी मुर्

द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, 21 तोपों की होगी सलामी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देश के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव जीतकर द्रौपदी मुर्मू ने इतिहास रच दिया है. वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं हैं. अब इस जीत के बाद आज यानि सोमवार को द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. उनके राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत से एनडीए में खुशी की लहर देखी जा रही है, तो वहीं देश के सभी राज्यों के नेताओं ने उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी है और खुशी जाहिर की है. अब 25 आज पद और गोपनीयता का शपथ लेने के बाद मुर्मू संविधा के सर्वोच्च पद को सुशोभित करेंगी.


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने  कहा कि सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. इसके बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. समारोह से पहले, वर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे. इस दौरान उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी भी समारोह में शामिल होंगे.


बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया. मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी. मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले. वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी.