ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

डॉन ब्रदर्स की हत्या के बाद UP में अलर्ट, प्रयागराज में चप्पे-चप्पे पर फोर्स, CM योगी ने बदला अपना प्लान

DESK : उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीब और अशरफ कि शनिवार रात केल्विन अस्पताल परिसर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की टीम मेडिकल

डॉन ब्रदर्स की हत्या के बाद UP में अलर्ट, प्रयागराज में चप्पे-चप्पे पर फोर्स, CM योगी ने बदला अपना प्लान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीब और अशरफ कि शनिवार रात केल्विन अस्पताल परिसर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की टीम मेडिकल जांच को लेकर अस्पताल पहुंची थी जहां मीडिया से बात करने के दौरान इनके ऊपर गोलीबारी की गई। इस बीच इस हत्याकांड के बाद अब पूरे यूपी में तनाव का माहौल बन गया है। चकिया में तोड़फोड़ गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया गया है इसके साथ ही पूरे प्रदेश में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने का सलाह दिया है और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद  को प्रयागराज जाने के दिए निर्देश दे दिया गया है। अब ये खुद प्रयागराज की कामन संभालेंगे। 


इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्याकांड की जांच के लिए 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपियों के नाम अरुण मौर्य निवासी हमीरपुर, लवलेश तिवारी निवासी बांदा और सनी निवासी कासगंज है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना पता यही बताया है। 


बताया जा रहा है कि, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज 5 कालिदास मार्ग पर स्थित अपने आवास पर ही रहेंगे। सारी बैठकें टाल दी गई हैं। सीएम ने आज के लिए पूर्व नियोजित सारे प्लान बदल दिए हैं। वह आज सिर्फ प्रयागराज में हुए हत्याकांड पर रिपोर्ट लेंगे। सीएम आवास पर किसी के आने-जाने पर रोक लगाई गई है।  मुख्यमंत्री योगी आज प्रयागराज की घटना को लेकर जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि हर 2 घंटे की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। 


मालूम हो कि, अतीक अहमद और अशरफ का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इससे पहले पुलिस मुठभेड़ में मारे गए उसके बेटे असद और शूटर गुलाम के पोस्टमार्टम की भी झांसी में वीडियोग्राफी कराई गई थी। अतीक और अशरफ के शव को भी कसारी-मसारी कब्र‍िस्‍तान में दफनाया जाएगा। शनिवार को यहां अतीक के बेटे असद को भी अपने दादा की कब्र के पास सुपुर्द ए खाक किया गया था।