1st Bihar Published by: Updated Nov 03, 2022, 8:03:48 PM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर कश्मीर के अनंतनाग से आ रही है जहां दो प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया गया है। आतंकियों ने प्राइवेट स्कूल में काम करने वाले गैर कश्मीरी को गोली मार दी है। गोली मारने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गये। गोली लगने से घायल दोनों प्रवासी मजदूरों को आनन-फानन में प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया है।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पुलिस और सेना के जवान पहुंचे है। आतंकियों के खिलाफ पूरे इलाके में अभियान चलाया जा रहा है। बताया जाता है जिस गैर कश्मीरी मजदूर पर आतंकियों ने हमला किया है उनमें से एक बिहार का रहने वाला है जबकि दूसरे नेपाल का है। अनंतनाग में रहकर दोनों प्राइवेट स्कूल में काम करता है।
घटना की जानकारी देते हुए कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने दो प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चलाई है। जिसमें एक बिहार और दूसरा नेपाल से है। दोनों अनंतनाग जिले के बोंदियालगाम में एक निजी स्कूल एसएपीएस में काम कर रहे थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...