1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 09, 2023, 4:57:48 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA: बिहार के दरभंगा से DMCH से लापरवाही और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला दृश्य सामने आया है. जहां DMCH के गायनिक विभाग के सामने वाले नाले में शुक्रवार को एक नवजात शिशु का शव उपलाता देखा गया. जिसके बाद यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई.
दूसरी तरफ वहां मौजूद लोग तरह-तरह की आशंका जाहिर कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार पहले नाले के पास से गुजर रही एक महिला की नजर सबसे पहले उस पर पड़ी, जिसके बाद महिला ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. वही लोगों ने इस मामले की जानकरी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को नाले से बाहर निकलवाया.
वहीं मौके पर मौजूद एक महिला ने कहा कि यह दृश्य इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला है. वो कैसी मां थी जिसने 9 महीने अपने कोख में रख कर बच्चे को नाले में फेंक दिया. पालना नहीं था तो किसी को बच्चा दे देना चाहिए था.