DJ पर बजा रहे थे अश्लील गाना, महिला ने जब मना किया तो मार दी गोली

DJ पर बजा रहे थे अश्लील गाना, महिला ने जब मना किया तो मार दी गोली

BUXAR: खबर बक्सर से जहां DJ पर अश्लील गाना बजाने से रोकना एक महिला को महंगा पड़ गया। गाना बजाने से महिला का रोकना दबंगों को नागवार गुजरा फिर क्या था डीजे पर झूम रहे दबंगों ने महिला को गोली मार दी। आनन-फानन में गांव के लोग महिला को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने  गोली निकाली और महिला को डिस्चार्ज कर दिया।



जानकारी के अनुसार पांडेय पट्टी निवासी वासुदेव सिंह के घर के पास कुछ दबंग लोग होली का जश्न मना रहे थे। इस दौरान तेज आवाज में  डीजे पर अश्लील गाना बजाकर सभी झूम रहे थे। उसी दौरान वासुदेव सिंह की पत्नी ने अश्लील गाना बजाने का विरोध किया तो गुस्साएं युवकों ने पिस्टल निकाल महिला को गोली मार दी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।