ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

DIG मनु महाराज ने किया हथियार स्मगलिंग का खुलासा, 5 तस्करों को 8 पिस्टल के साथ दबोचा

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने में पुलिस जुटी हुई है. इसी कड़ी में मुंगेर में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. अपराधियों के खिलाफ डीआईजी मनु महाराज की ओर से ल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने में पुलिस जुटी हुई है. इसी कड़ी में मुंगेर में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. अपराधियों के खिलाफ डीआईजी मनु महाराज की ओर से लगातार चलाये जा रहे ऑपरेशन में पुलिस ने हथियार स्मगलिंग का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने 5 हथियार तस्करों को 8 पिस्टल, एक सेंट्रो कार और 5 मोबाइल के साथ अरेस्ट किया है.


पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने मुंगेर जिले के रामनगर थाना इलाके में यह कामयाबी हासिल की है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर हथियार की स्मगलिंग करने वाले हैं. पुलिस ने इसके लिए फौरन कार्रवाई शुरू की. एसटीएफ और पुलिस की टीम ने मिलकर चेकिंग अभियान शुरू किया. 


उन्होंने आगे बताया कि चेकिंग के दौरान ही एक सेंट्रो कार से पुलिस ने पांच अपराधियों को 8 पिस्टल के साथ अरेस्ट किया. डीआईजी ने बताया कि गिरफ्त अपराधियों की पहचान पप्पू कुमार, अनिल कुमार, मिथुन कुमार, सद्दाम अली और गाड़ी का ड्राइवर नंदू शाह के रूप में की गई है. पुलिस फिलहाल तस्करी को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है. उनकी निशानदेही के आधार पर छापेमारी की जा रही है. अपराधियों की एक सेंट्रो कार और 5 मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं.


टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता