ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

डिफेंडिंग चैंपियन मीडिया इलेवन का जीत के साथ आग़ाज़, अखंड इंडिया फाउंडेशन को रोमांचक मुकाबले में 10 रनों से हराया

PURNEA: पूर्णिया के ज़िला स्कूल मैदान में खेले जा रहे पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 7 के आमंत्रित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है । अलग अलग क्षेत्र में कार्यरत कॉरपोरेट की टीम इ

डिफेंडिंग चैंपियन मीडिया इलेवन का जीत के साथ आग़ाज़, अखंड इंडिया फाउंडेशन को रोमांचक मुकाबले में 10 रनों से हराया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के ज़िला स्कूल मैदान में खेले जा रहे पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 7 के आमंत्रित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है । अलग अलग क्षेत्र में कार्यरत कॉरपोरेट की टीम इस आमंत्रित टूर्नामेंट में प्रतिभागी है । रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन मीडिया इलेवन ने अपने पहले में मुकाबले में अखंड इंडिया फाउंडेशन की टीम को 10 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।


5 ओवर के इस मुकाबले में मीडिया इलेवन के कप्तान तहसीन अली टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई मीडिया की शुरुआत कोई खास नहीं रही । शुरुआती 3 ओवर में सिर्फ 11 रन बने । इसके बाद छोटू ने 2 चौके और 1 छक्का जड़कर स्कोर को 5 ओवर में 29 रन तक पहुंचाया । 


30 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अखंड इंडिया फाउंडेशन की टीम के कोई भी खिलाड़ी मीडिया इलेवन के सामने टिक नहीं पाए और नतीजा 10 रनों से मुकाबला मीडिया इलेवन ने जीता । मीडिया इलेवन की ओर से सभी 5 गेंदबाज राजन, कुंदन, अमन, राणा और शादाब ने एक एक ओवर फेंका और बेहद किफायती रहे । कुंदन ने दो विकेट तथा शादाब ने एक विकेट लिया, जबकि 2 रन आउट हुए ।सोमवार को मीडिया इलेवन का क्वार्टर फाइनल मुकाबला अकाउंट्स इलेवन से सुबह 8 बजे खेला जाएगा ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता