ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

दीदी के देवर ने दिया धोखा तो थाने पहुंच गयी पीड़िता, पुलिस की दबिश के बाद शादी के लिए तैयार हुआ प्रेमी, पीड़िता ने पुलिस को कहा-Thank You

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपनी दीदी के देवर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और पेंग्नेंट होने के बाद उसे छोड़कर फरार हो जाने का मामला दर्ज करा

दीदी के देवर ने दिया धोखा तो थाने पहुंच गयी पीड़िता, पुलिस की दबिश के बाद शादी के लिए तैयार हुआ प्रेमी, पीड़िता ने पुलिस को कहा-Thank You
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपनी दीदी के देवर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और पेंग्नेंट होने के बाद उसे छोड़कर फरार हो जाने का मामला दर्ज कराया था। प्रेमी विकास की शादी दूसरी जगह करने की बात सामने आने पर पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद सरैया एसडीपीओ ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाया था। 


पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की। पुलिस की दबिश को देखते हुए आरोपी अचानक पीड़िता के घर पहुंच गया और प्रेमिका से शादी करने की बात करने लगा। जिसके बाद करजा थाना क्षेत्र के एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। पीड़िता ने पुलिस को धन्यवाद कहा और इस बात की जानकारी दी। 


लोगों का कहना था कि पुलिस की कार्रवाई का ही नतीजा है कि पीड़िता को आखिरकार न्याय मिल गया। सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि 4 दिन पहले पीड़िता ने अपने प्रेमी के खिलाफ करजा थाने में केस दर्ज कराया था और न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की दबिश से घबराकर आरोपी शादी के लिए तैयार हुआ। फिर दोनों ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर मंदिर में जाकर शादी कर ली। पीड़िता को भरोसा था कि पुलिस उसे न्याय जरूर दिलाएगी।