ब्रेकिंग
Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: अनंत सिंह नहीं मांगेंगे नीरज के लिए वोट, फिर भी JDU खुश! ललन सिंह की ‘दवाई’ का असर, क्या MLC चुनाव में इस सुलह से आसान होगा रास्ता? ✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट

प्रोफेशनल क्रिमिनल्स से अब डीजीपी की स्पेशल पुलिस टीम निपटेगी, हर जिले में होगा गठन

PATNA : राज्य के अंदर और ऑर्गेनाइज्ड क्राईम को अंजाम दे रहे प्रोफेशनल क्रिमिनल्स से अब पुलिस की स्पेशल टीम निपटेगी। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने राज्य के सभी जिलों में

FirstBihar
Editor
2 मिनट

PATNA : राज्य के अंदर और ऑर्गेनाइज्ड क्राईम को अंजाम दे रहे प्रोफेशनल क्रिमिनल्स से अब पुलिस की स्पेशल टीम निपटेगी। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने राज्य के सभी जिलों में स्पेशल पुलिस टीम बनाने का निर्देश दिया है। यह टीम पेशेवर अपराधियों पर नकेल लगाने के लिए कार्रवाई करेगी।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने राज्य के सभी रेंज आईजी-डीआईजी और जिलों के एसपी को यह निर्देश दिया है कि क्राइम पेट्रोल के लिए इस नई टीम का गठन किया जाए। इस टीम में जिले के तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों को रखा जाएगा। टीम को टारगेट दिया जाएगा कि वह प्रोफेशनल क्रिमिनल्स पर अंकुश लगाएं। इस नई पुलिस टीम का काम ना केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना होगा बल्कि संगठित अपराध चला रहे गिरोहों के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा करना भी इनका लक्ष्य होगा। 

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि किसी भी आपराधिक मामले में घटनास्थल पर पहुंचते ही उसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी सुनिश्चित कराएं। घटनास्थल पर पहुंचकर रूटीन पूरा करने की बजाय मौके से मिले अहम सुराग पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश भी डीजीपी ने दिया है।

टैग्स