ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

देसी शराब पीने से गु्स्साई बीवी ने कहा-मुंह से बदबू आती है, पति ने तुरंत उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा..सर फ्लेवर बदल दीजिए

DESK: देसी शराब पीने के बाद जब एक व्यक्ति घर आया तब उसकी पत्नी ने मुंह से बदबू आने की बात कह उससे दूरी बना ली। पत्नी के इस रवैय्ये से वह परेशान रहने लगा। वह जब भी देसी शराब पी

देसी शराब पीने से गु्स्साई बीवी ने कहा-मुंह से बदबू आती है, पति ने तुरंत उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा..सर फ्लेवर बदल दीजिए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: देसी शराब पीने के बाद जब एक व्यक्ति घर आया तब उसकी पत्नी ने मुंह से बदबू आने की बात कह उससे दूरी बना ली। पत्नी के इस रवैय्ये से वह परेशान रहने लगा। वह जब भी देसी शराब पीकर आता उसकी पत्नी पास आकर भी नहीं बैठती थी। एक दिन उसने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पत्र लिखकर अपनी परेशानी से अवगत कराया। यह अजीबो-गरीब मामला हरियाणा के हिसार का है जहां के रहने वाले माजरा प्याऊ निवासी बीरेंद्र सांगवान चर्चा में बना हुआ है।


हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को लिखे पत्र में बीरेंद्र सांगवान ने लिखा कि उनके इलाके में जो देसी शराब बिकती है उसकी क्वालिटी काफी खराब है जिसके कारण इसे पीकर जब भी वह घर जाता है पत्नी दूर भाग जाती है। वह कहती है कि तुम्हारे मुंह से बहुत बदबू आ रही है। इतना कह वह हमसे दूरी बना लेती है। देसी शराब का फ्लेवर बदलने की मांग बीरेंद्र सांगवान ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से की है।


बीरेंद्र सांगवान ने अपने पत्र में लिखा है कि उसकी आर्थिक स्थिति खराब है। वह विदेशी शराब नहीं पी सकता। पैसे के अभाव में वह देसी शराब ही पीता है। लेकिन देसी शराब को पीने के बाद मुंह से बहुत बदबू आती है। घर और बाहर के लोग भी मुंह से आ रही बदबू से परेशान रहते हैं। कुछ लोग तो उसे देखते ही कन्नी काट लेते हैं। उससे बातचीत नहीं करना चाहते क्योंकि देसी शराब पीने से उसके मुंह से बदबू आती है।


इस तरह की हो रही परेशानियों से परेशान होकर बीरेंद्र ने डिप्टी सीएम को पत्र लिखकर देसी शराब का फ्लेवर बदलने की मांग कर दी। उसका कहना है कि उसके इलाके में जो देसी शराब बिकती है उसका क्वालिटी बहुत खराब है। बीरेंद्र की माने तो मार्च 2022 में उसने डिप्टी सीएम को पत्र लिखा था लेकिन आज वह चिट्ठी अचानक से वायरल हो रहा है।

देसी शराब पीने से गु्स्साई बीवी ने कहा-मुंह से बदबू आती है, पति ने तुरंत उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा..सर फ्लेवर बदल दीजिए




टैग्स