Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Fri, 07 Apr 2023 03:35:37 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधान परिषद् के पांच सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने दो पर जीत हासिल कर काउंसिल के अंदर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। अब इसी को लेकर भाजपा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर जोरदार तंज कसा है। सम्राट ने कहा है कि, बीजेपी लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रही। हमारी पार्टी लोकसभा में सबसे अधिक सीटें जीती है। बिहार की जनता अब नीतीश कुमार से थक चुकी है। लोगों को लग रहा है कि मुख्यमंत्री बीमार है। उनको इलाज की जरूरत तो है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि, बिहार की जनता पूरी तरह से समझती हैं कि किसे प्रधानमंत्री के रूप में देखना है। बगल में ममता दीदी प्रधानमंत्री की उम्मीदवार है, दिल्ली में केजरीवाल जी प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं। उत्तर प्रदेश में अखिलेश उम्मीदवार हैं और स्टालिन भी प्रधानमंत्री उम्मीदवार है। कितने प्रधानमंत्री को लोग देखेंगे। क्या खिचड़ी के सरकार बनाकर देश में घोटाला और भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाना है।
इसके आगे उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि, लोकसभा चुनाव में यह साफ़ हो जाएगा कि विपक्षी एकता की बात करने वाले ये लोग कहीं भी रेस में नहीं है। ये लोग दूर - दूर तक दिखने वाले नहीं हैं। देश की जनता यह मान चुकी है कि विकास की रफ़्तार अगर बनाए रखना है तो फिर भाजपा को आगे बढ़ाना होगा। देश के लोग कभी भी घोटाला और भ्रष्टाचार करने वाले लोग को वापस नहीं देखना चाहेंगे।
वहीं, सम्राट ने कांग्रेस पर भी तंज कस्ते हुए कहा कि, देश ने 2004 से लेकर 2014 घोटाले वाली सरकार को देखा है। इस तरह से लोगों ने कोयला, 2जी, 3जी और जीजा जी सबको देखा है उसके बाद अब उन्हें मौका देने की बात करना भी उचित नहीं है। वहीं, आगामी विधानसभा में भी बिहार में 7 दलों का गठबंधन भी बीजेपी को हरा नहीं पाएगा। 1996 की स्थिति भी लोगों ने देख लिया है। देश में मजबूत सरकार के सपना जनता ने देख लिया। नरेंद्र मोदी जी देश को मजबूत कर रहे हैं।
इधर, नीतीश कुमार की तरफ से इफ्तार पार्टी में न्योता मिलने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जिनको निमंत्रण मिला है वो जाएंगे। जब पूछा गया कि आप जाएंगे तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। वहीं, वॉल पेंटिंग को लेकर जेडीयू विधान पार्षद नीरज कुमार के कंप्लेन पर उन्होंने कहा कि सत्ताधारी का काम क्या है। विरोधी को तंग करना, कंप्लेंट करना चाहिए। मैं नगर विकास मंत्री रहा हूं और सारे कानून जानता हूँ। उसके बावजूद हमारे प्रवक्ता और जिला अध्यक्ष इसका जवाब देंगे। लोकतंत्र में हमें झंडा बैनर और लेखनी से भी रोकेंगे क्या? अब यही नीतीश कुमार की पार्टी का काम रह गया है।