ब्रेकिंग
बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?

देश में PM मोदी का कोई विकल्प नहीं, बोले कुशवाहा..दूर-दूर तक उनके सामने नहीं है कोई चुनौतियां

SASARAM: देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है और ना ही 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उनके सामने कोई चुनौतियां ही दिख रही है। वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी एक तरफा

देश में PM मोदी का कोई विकल्प नहीं, बोले कुशवाहा..दूर-दूर तक उनके सामने नहीं है कोई चुनौतियां
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है और ना ही 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उनके सामने कोई चुनौतियां ही दिख रही है। वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी एक तरफा बहुमत से आगे हैं। यह कहना है राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का। पीएम मोदी का समर्थन करते हुए कुशवाहा ने कहा कि आज विपक्ष बिखरा हुआ है और परेशान हैं।  


राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष पर पास कोई मुद्दा नहीं है। वह बिखड़ा हुआ है और काफी परेशान है। सासाराम में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज पूरे देश में कोई विकल्प नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव तक कोई विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है। जिस तरह से पूरे देश में विपक्ष बिखरा हुआ है। तमाम मुद्दों से विपक्ष भटक गई है। 


ऐसे में दूर-दूर तक नरेंद्र मोदी जी के सामने कोई चुनौती नहीं है। लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचे हैं। आज के समय में नरेंद्र मोदी एकतरफा बहुमत से आगे चल रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि वह खुद को कहां पाते हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे हमेशा से जनता के सवालों के लिए खड़े रहे हैं और आज भी उनके लिए संघर्ष कर रहे हैं।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता