ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

देवघर श्रावणी मेला शुरू, सीएम रघुवर दास ने किया शुभारंभ

DEOGHAR : सावन महीने के शुरुआत के साथ ही देवघर श्रावणी मेला का शुभारंभ हो गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसका उद्घाटन किया इस मौके पर उनके साथ झारखंड के पर्यटन मंत्री अमर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DEOGHAR : सावन महीने के शुरुआत के साथ ही देवघर श्रावणी मेला का शुभारंभ हो गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसका उद्घाटन किया इस मौके पर उनके साथ झारखंड के पर्यटन मंत्री अमर कुमार बावरी श्रम मंत्री राज पालीवाल कृषि मंत्री रणधीर सिंह समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी और देवघर के स्थानीय विधायक नारायण दास भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रावणी मेले का उद्घाटन करने के बाद कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने आने वाले भक्तों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिले। सीएम रघुवर दास ने कहा कि अगर उन्हें मेले में किसी तरह की परेशानी आती है तो वह सीधे मेरे टि्वटर हैंडल पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। रघुवर दास ने कहा कि देवघर को इंटरनेशनल सांस्कृतिक हब बनाने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। श्रावणी मेले के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने बाइक एंबुलेंस सेवा की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देवघर के नौलखा मंदिर, नंदन पहाड़, नव दुर्गा मंदिर और चित्रकूट पहाड़ को भी विकसित किया जाएगा। बासुकीनाथ में 20 करोड़ की लागत से नए प्रोजेक्ट की शुरुआत भी जल्द हो जाएगी।
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

11

FirstBihar संवाददाता