Bihar News: महापर्व छठ को यूनेस्को टैग दिलाने में जुटी भारत सरकार, कई देशों ने दिया साथ का आश्वासन Bihar Teacher News: त्योहारी सीजन में तनख्वाह से क्यों वंचित हैं शिक्षक? जानिए... वजह Bihar Weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी मुजफ्फरपुर: पशु व्यवसायी से लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कैश भी बरामद सरैया बाजार से अयोध्या के लिए 17वां जत्था रवाना, अजय सिंह का हुआ जोरदार स्वागत Bihar News: ‘परिवार बचाओ, संपत्ति बचाओ यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी’ रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला Bihar News: ‘परिवार बचाओ, संपत्ति बचाओ यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी’ रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला बड़हरा में माई-बहन सम्मान योजना को मिला जबरदस्त समर्थन, 50 हज़ार से अधिक फॉर्म जमा Traffic Challan: माफ होंगे 12.93 लाख गाड़ियों के चालान, वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत Traffic Challan: माफ होंगे 12.93 लाख गाड़ियों के चालान, वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत
1st Bihar Published by: Updated Mon, 16 Jan 2023 10:13:10 AM IST
- फ़ोटो
DELHI : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक दिल्ली में आज से होने जा रही है। इस बैठक में आगामी लोकसभा और इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में मुख्य फोकस उन मुद्दों पर होगा जो पार्टी को जनता से सीधे जोड़ सके और उनकी जरूरतों को भी पूरा कर सके और भावनात्मक रूप से भी जोड़े। इसके साथ ही महिला वोटर को लेकर भी विशेष चर्चा होगी।
बता दें कि, भाजपा के इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले देश के प्रधानमंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र मोदी का रोड शो भी रखा गया है। इसको लेकर कार्यकर्ता संसद मार्ग पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत करेंगे। संसद मार्ग से सभास्थल एनडीएमसी सेंटर तक पीएम का रोड शो होगा। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक कुछ रास्तें बंद रहेंगे। ये बैठक 17 जनवरी शाम 4 चार बजे तक चलेगी जिसका समापन प्रधानमंत्री के भाषण के साथ होगा। ये बैठक बीजेपी मुख्यालय में करीब 10 बजे शुरू होगी जो करीब 2 बजे तक चलेगी।
इस बैठक को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया है कि, पार्टी नेता किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। तावड़े ने बताया कि सेवा, संगठन और समर्पण, विश्व गुरु भारत, सुशासन सर्वप्रथम, मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, वंचितों का सशक्तीकरण, समावेशी और सशक्त भारत एवं संस्कृति के वाहक जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इस बैठक में पीएम के अलावा 30 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री, 5 उपमुख्यमंत्री के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।
इधर, कांग्रेस ने पीएम मोदी के रोड शो को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बौखला गई है, इसलिए ये रोड शो निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से परेशान हैं। गौरतलब हो कि, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में मुख्य रूप से आगामी 2024 लोकसभा का चुनावी रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही 9 चुनावी राज्यों का एजेंडा पर बात होगी। इसके आलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक्सटेंशन पर भी मुहर लग सकती है। इसके आलावा पार्टी संगठन को भी मजबूती बनाने का प्लान करेगी।