ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

दिल्ली में केजरीवाल के बाद चौटाला से मिलेंगे नीतीश, लेफ्ट के ऑफिस भी जाएंगे

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। आज यानी मंगलवार को वे विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। सीएम नीतीश कुमार सीताराम येचुरी से 11.30 मिलने जाएंगे। इसक

दिल्ली में केजरीवाल के बाद चौटाला से मिलेंगे नीतीश, लेफ्ट के ऑफिस भी जाएंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। आज यानी मंगलवार को वे विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। सीएम नीतीश कुमार सीताराम येचुरी से 11.30 मिलने जाएंगे। इसके बाद 12.15 में डी राजा से मिलने जाएंगे। वहीं, दोपहर डेढ़ बजे नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुलाकात होगी, जबकि 4 बजे सीएम नीतीश ओम प्रकाश चौटाला से मिलने पहुंचेंगे। 




गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को दिल्ली रवाना हुए थे। वहां जाकर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाक़ात की थी। अब मंगलवार को भी  वे विपक्ष के कई नेताओं से मिलने पहुंचेंगे। 12.15  में नीतीश कुमार डी राजा से और सीताराम येचुरी से 11.30 मिलेंगे। वहीं, दोपहर डेढ़ बजे नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुलाकात होगी, जबकि 4 बजे सीएम नीतीश ओम प्रकाश चौटाला से मिलेंगे। 




आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा और विपक्षी नेताओं से मुलाक़ात काफी ख़ास मानी जा रही है। वे आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने के मिशन में जुट गए हैं, ताकि वे बीजेपी को मात दे सकें। हालांकि इस बात की चर्चा भी तेज़ थी कि सीएम नीतीश प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे और यही वजह है कि वे अलग-अलग राज्यों में जाकर विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। हालांकि सीएम नीतीश ने इस बात पर पूर्णविराम लगा दिया है कि वे प्रधानमंत्री पद के चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि ये सब फालतू की बात है। 


टैग्स