ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर खड़े इंडिगो विमान के नीचे पहुंची कार, पटना आ रही थी फ्लाइट

DESK : देश में विमान हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच राजधानी दिल्ली से एक खबर सामने आई है, जहां दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के T-2 टर्मिनल पर खड़े इंडिगो विमान VT-ITJ के नोज एरिया

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर खड़े इंडिगो विमान के नीचे पहुंची कार, पटना आ रही थी फ्लाइट
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में विमान हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच राजधानी दिल्ली से एक खबर सामने आई है, जहां दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के T-2 टर्मिनल पर खड़े इंडिगो विमान VT-ITJ के नोज एरिया के नीचे एक मारुती गाड़ी आ गई। यह फ्लाइट दिल्ली से पटना जाने वाली थी। दिल्‍ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो विमान के नोज एरिया के नीचे एक कार घुस गई, जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।



दरअसल, ये पहला मामला नहीं है जब इंडिगो विमान में बड़ा हादसा होने से बचा हो। इससे पहले भी असम के रौरेया एयरपोर्ट से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट का चक्का रौरेया एयरपोर्ट पर रनवे से उतरकर दलदल में जा फंसा था, जिससे विमान में सवार 98 यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी थी। जान खतरे में आता देख यात्री काफी डर गये थे। इसके अलावा पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रही एक फ्लाइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था। 



वहीं, दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के T-2 टर्मिनल पर खड़े इंडिगो विमान VT-ITJ के नोज एरिया के नीचे एक कार आ गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगा। बता दें, यह फ्लाइट दिल्ली से पटना जाने वाली थी। हालांकि जो ताज़ा जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर उड़ान भर चुकी है और अब पटना में उसकी लैंडिंग होगी।

टैग्स