ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

दीपावली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, जानिए..नई दरें

DELHI: पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर त्योहारों से ठीक पहले महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अमूल ने आज से दूध की कीमत में दो रुप

दीपावली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, अमूल ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, जानिए..नई दरें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर त्योहारों से ठीक पहले महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अमूल ने आज से दूध की कीमत में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। अमूल ने फुल क्रिम दूध की कीमत 61 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 63 रुपए प्रति लीटर कर दिया है। ऐसे में तय माना जा रहा है दूध की बढ़ी कीमतें त्योहारों में लोगों की बजट को बिगाड़ सकती हैं।


शनिवार की सुबह लोगों को बढ़ी हुई कीमत पर दूध मिला। अमूल डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर आरएस सोढ़ी ने बताया कि देश के कुछ हिस्सों में अमूल गोल्ड और भैंस के दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने इस इजाफे की वजहफैट की कीमतों में हुई बढ़ोतरी होना बताया है हालांकि यह बढ़ोतरी गुजरात में नहीं हुई है।


इससे पहले अमूल ने अगस्त में दूध की कीमतों में इजाफा किया था। उस वक्त अमूल ने बढ़ती लागत का हवाला दिया था। इसके अलावा इसी साल मार्च में भी अमूल ने दूध की कीमत बढ़ा दिया था। तब भी दूध दो रुपये लीटर महंगा हुआ था। मार्च से लेकर अबतक अमूल दूध की कीमतों में छह रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। बता दें कि अभी हाल ही में बिहार में सुधा डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए थे। बिहार में सुधा दूध के रेट में भारी बढ़ोतरी की गयी थी।