ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

दर्दनाक सड़क हादसा: आग का गोला बनी बस, 11 यात्रियों की मौत

DESK : बड़ी खबर महाराष्ट्र के नासिक से आ रही है, जहां शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दरसअल, एक बस का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद बस में आग फ़ैल गई। बस में स

दर्दनाक सड़क हादसा: आग का गोला बनी बस, 11 यात्रियों की मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर महाराष्ट्र के नासिक से आ रही है, जहां शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दरसअल, एक बस का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद बस में आग फ़ैल गई। बस में सवार 11 यात्री जिन्दा जल गए, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाया गया। हालांकि तब तक कई यात्री बुरी तरह झुलस चुके थे। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ इस घटना में पहले नौ लोगों की मौत हो गई। बाद में दो अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा कई यात्री अभी भी ज़िन्दगी और मौत से लड़ रहे हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर तड़के की है। 




बताया जा रहा है कि लग्जरी बस औरंगाबाद से नासिक जा रही थी। इसी दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हे हॉस्पिटल भेजा गया है। फिलहाल सभी लोगों का इलाज जारी है। अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। 

टैग्स