1st Bihar Published by: PANKAJ KUMAR Updated Sep 15, 2020, 8:49:26 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टला है. दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच जनसाधारण एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. घटना के बाद रेलवे के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं.
दानापुर स्टेशन के पास पाटलीपुत्रा रेल लाइन में जनसाधारण एक्सप्रेस बेपटरी हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक जनसाधारण एक्सप्रेस की 2 बोगियां बेपटरी हुई हैं. हालांकि ट्रेन पूरी तरह खाली हो चुकी थी. उसे दानापुर स्टेशन की ओर संटिंग किया जा रहा था. तभी गाड़ी बेपटरी हो गई और उसकी दो बोगियां ट्रैक से उतर गईं.
इस घटना के बाद फिलहाल दानापुर से जाने वाली गाड़ियों का परिचालन ठप हो गया है. दानापुर रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. रेलवे के कर्मी गाड़ी को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.