ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

दानापुर में आर्मी एरिया में लूट की बड़ी वारदात, कारगिल गेट पर पूर्व सैनिक को लूटा

PATNA : पटना के दानापुर से बड़ी खबर आ रही है। दानापुर के आर्मी एरिया में लूट की वारदात सामने आयी है। पूर्व सैनिक से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।पटना के दानापुर थानाक्षेत्र

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना के दानापुर से बड़ी खबर आ रही है। दानापुर के आर्मी एरिया में लूट की वारदात सामने आयी है। पूर्व सैनिक से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।


पटना के दानापुर थानाक्षेत्र में अति सुरक्षित माने जाने वाले आर्मी कैंट इलाके में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।अपराधियों ने बिहार रेजीमेंट सेंटर के कारगिल गेट के पास पूर्व सैनिक से छह लाख रुपये लूट लिए।


घटना  के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक स्वामीनाथन पंजाब नेशनल बैंक से छह लाख रुपये निकाल कर घर लौट रहे थे। मुबारकपुर के रहने वाले स्वामीनाथन को अपराधियों ने आर्मी कैंट के कारगिल गेट के पास घेर लिया और पैसे छीन कर चलते बने। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर दो की संख्या में सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।


बिहार रेजीमेंट सेंटर के अति सुरक्षित और सेना के जवानों के पहरे में रहने वाले इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने अपने दुस्साहस का परिचय दिया है। सेना क्षेत्र में लूट को अंजाम देकर अपराधियों ने पटना पुलिस के साथ-साथ सेना की सुरक्षा को भी धता बताया है। फिलहाल पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरु कर दी है। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता