Hindi News / news / जेडीयू में चलती रहेगी 'दादागिरी'... फर्स्ट बिहार की खबर पर कुछ ऐसे लगी...

जेडीयू में चलती रहेगी 'दादागिरी'... फर्स्ट बिहार की खबर पर कुछ ऐसे लगी मुहर

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 18, 2019, 7:30:01 PM

जेडीयू में चलती रहेगी 'दादागिरी'... फर्स्ट बिहार की खबर पर कुछ ऐसे लगी मुहर

- फ़ोटो

PATNA : वशिष्ठ नारायण सिंह एक बार फिर से जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर पर मुहर लग गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए वशिष्ठ नारायण सिंह गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जेडीयू राज्य परिषद की बैठक गुरुवार को बुलाई गई है। पटना के रविन्द्र भवन में इस बैठक का आयोजन होगा। वशिष्ठ नारायण सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय है। फर्स्ट बिहार झारखंड ने जेडीयू के अंदरखाने से लगभग महीने भर पहले यह खबर दे डाली थी कि प्रदेश नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होने वाला। 2020 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए नीतीश कुमार किसी नए चेहरे पर भरोसा करेंगे इसकी उम्मीद ना के बराबर थी।