ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

CTET 2023 को लेकर बड़ा अपडेट : ऑफलाइन मोड में होगा एग्जाम, डेट भी हुआ जारी

DELHI : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET 2023 की एग्जाम डेट जारी कर दी है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 17वां संस्करण 20 अगस्त, 2023 को आयोजित किया जाएगा। इस बार

CTET 2023 को लेकर बड़ा अपडेट : ऑफलाइन मोड में होगा एग्जाम, डेट भी हुआ जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने  CTET 2023 की एग्जाम डेट जारी कर दी है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 17वां संस्करण 20 अगस्त, 2023 को आयोजित किया जाएगा। इस बार की परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह निर्णय लिया है कि,सीटेट की परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर (ओएमआर) आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in ऑफिशियल नोटिस जारी कर जानकारी दी गयी है। 


सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस में लिखा है - केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 17वें संस्करण के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि सीटेट परीक्षा अब ऑफलाइन मोड यानी पेन-पेपर (ओएमआर) में 20.08.2023 (रविवार) को पूरे भारत में निर्दिष्ट तरीके से आयोजित की जाएगी।  सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम 20 अगस्त 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली  शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। 

CTET 2023 को लेकर बड़ा अपडेट : ऑफलाइन मोड में होगा एग्जाम, डेट भी हुआ जारी


मालूम हो कि, इससे पहले सीबीएसई ने सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा, पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड और अन्य भाषाओं के बारे में डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।  जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, योग्यता मानदंड और अन्य संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से ही उपलब्ध कराया गया था। 


आपको बताते चलें कि, सीटेट एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा उचित समय पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है,वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड पर एग्जाम सिटी, एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट, दिशानिर्देश आदि की जानकारी दी जाएगी।