1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 18, 2019, 7:59:58 PM
- फ़ोटो
DELHI : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET 2019 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है. पहले से घोषित शेड्यूल के मुताबिक CTET 2019 के लिए आवेदन की आज आखिरी तिथि थी, अब आवेदक 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. हालांकि परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है. CBSE की ओर से कराये जा रहे CTET 2019 के लिए आवेदन की आज आखिरी तिथि थी. लेकिन आज ही आवेदन की तिथि को बढ़ाने का एलान कर दिया गया. अब आवेदक 25 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं, 30 सितंबर तक परीक्षा शुल्क जमा कराया जा सकेगा. हालांकि सीटीईटी 2019 की परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये परीक्षा 8 दिसंबर को ही ली जायेगी. 8 दिसंबर को देश के 110 परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन होगा. 20 भाषाओं में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा का स्कोर कार्ड 7 साल के लिए मान्य होगा यानि परीक्षा पास करने वाले 7 सालों तक नौकरी पाने के हकदार होंगे. CBSE साल में दफे इस परीक्षा का आयोजन करती है. जुलाई और दिसंबर में CTET परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस साल 7 जुलाई को CTET के पहली परीक्षा हुई थी जिसमें 23 लाख 77 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. CBSE ने सिर्फ 23 दिनों में परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया था. इसमें 3 लाख 52 हजार परीक्षार्थी ऊतीर्ण घोषित किये गये थे. पिछली दफे देश के 114 शहरों में परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस दफे 110 शहरों में परीक्षा आयोजित होगी.