ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

घर में घुसकर बीजेपी नेता के पूरे परिवार को गोलियों से भूना, इलाके में सनसनी

JHARKHNAD : बेखौफ अपराधियों का कहर मुरहु के सुदूर हेठगोवा गांव में देखने को मिला है. जहां वर्दीधारी अपराधियों ने भाजपा नेता, पत्नी और बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी है. खबर के मुताब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
JHARKHNAD : बेखौफ अपराधियों का कहर मुरहु के सुदूर हेठगोवा गांव में देखने को मिला है. जहां वर्दीधारी अपराधियों ने भाजपा नेता, पत्नी और बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी है. खबर के मुताबिक घटना सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे की है. बताया जाता है कि भाजपा के एसटी मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मागो मुंडा अपने परिवार के साथ घर के आंगन में बैठे थे तभी वर्दीधारी कई अपराधी आये और तीन गोलियां चलायी. गोलियों की आवाज सुन आसपास के लोग घर में छुप गये. कुछ देर बाद गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. थोड़ी देर बाद जब लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि मागो मुंडा, उनकी पत्नी लखमनी मुंडू और पुत्र लिपराय मुंडू को अपराधियों ने गोली मारी है. वहीं मागो मुंडा के भतीजे रमाय मुंडा की पत्नी नौरी देवी को भी गोली लगी है. नौरी देवी को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता