ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

कोर्ट ने लगायी दरभंगा सदर DSP के वेतन पर रोक, कहा- अधिकारी महोदय को कानून की नहीं है जानकारी

DARBHANGA : दरभंगा एडीजे कोर्ट ने दरभंगा सदर डीएसपी के वेतन पर रोक लगा दी है। सदर डीएसपी के वेतन पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि उक्त पुलिस अधिकारी को कान

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा एडीजे कोर्ट ने दरभंगा सदर डीएसपी के वेतन पर रोक लगा दी है। सदर डीएसपी के वेतन पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि उक्त पुलिस अधिकारी को कानून की जानकारी नहीं है।


प्रथम एडीजे सह विशेष न्यायाधीश संजय अग्रवाल ने दरभंगा सदर के एसडीपीओ अनोज कुमार के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। उन्होनें कहा कि एसडीपीओ को कानून की जानकारी नहीं है तो भला वें अनुसंधान और विधि व्यवस्था का अनुपालन कैसे करेंगे।


जज  ने कहा है कि ने न्यायालय के आदेश की जानबूझ कर अवहेलना कर रहे हैं। दो-दो बार कारण बताओ नोटिस जारी होने के बावजूद कोर्ट को अपना जवाब नहीं भेजा। न्यायालय ने बिहार पुलिस के डीजीपी को आदेश देते हुए एसडीपीओ का वेतन तत्काल रोकने को कहा है। वहीं कोर्ट ने इस संबंध में कार्रवाई की सूचना कोर्ट को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। 




टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता