Hindi News / news / देश के कोरोना वारियर्स को आज सम्मान देगा एयरफोर्स, विधानसभा के साथ IGIMS...

देश के कोरोना वारियर्स को आज सम्मान देगा एयरफोर्स, विधानसभा के साथ IGIMS पर भी होगी फूलों की बारिश

1st Bihar Published by: Updated May 03, 2020, 6:50:06 AM

देश के कोरोना वारियर्स को आज सम्मान देगा एयरफोर्स, विधानसभा के साथ IGIMS पर भी होगी फूलों की बारिश

- फ़ोटो

PATNA : देश में महामारी का मुकाबला कर रहे हैं कोरोना वारियर्स के सम्मान में आज भारतीय वायु सेना फूलों की बारिश करेगी। भारतीय वायु सेना की तरफ से देशभर के उन अस्पतालों और प्रमुख स्थानों पर पुष्प वर्षा की जाएगी जहां लगातार कोरोना महामारी से निपटने के लिए हमारे डॉक्टर्स और प्रशासनिक अधिकारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। राजधानी पटना में भी दो जगहों पर भारतीय वायु सेना की तरफ से पुष्प वर्षा की जाएगी। 


राजधानी क्षेत्र बिहार विधानसभा भवन और पटना के IGIMS अस्पताल के ऊपर भारतीय वायु सेना की तरफ से पुष्प वर्षा की जाएगी। पटना के आईजीआईएमएस के ऊपर सुबह 10:15 बजे फूलों की बारिश भारतीय वायु सेना करेगी जबकि विधानसभा रोड के ऊपर 11:37 पर पुष्प वर्षा होगी यह नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला होगा।


भारतीय वायुसेना के विमानों से दिल्ली के राजपथ, लाल किला, श्री गंगा राम हॉस्पिटल के साथ-साथ कनॉट प्लेस और अन्य अस्पतालों के ऊपर भी पुष्प वर्षा की जाएगी। मुंबई के मरीन ड्राइव के साथ-साथ जयपुर अहमदाबाद के विधानसभा भवन लखनऊ और गुवाहाटी के विधानसभा भवन के ऊपर भी पुष्प वर्षा होगी। भारतीय वायु सेना की तरफ से त्रिवेंद्रम, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पोर्ट ब्लेयर, श्रीनगर के डल लेक, चंडीगढ़ और राजस्थान के जयपुर स्थित जल महल, मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित बड़ा तालाब, हैदराबाद के हुसैन सागर में भी पुष्प वर्षा की जाएगी।