ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

कांग्रेस से फ्रेंडली फाइट के लिए तैयार हैं तेजस्वी, बोले.. RJD के फैसले के बारे में भक्तचरण दास को बता दिया था

PATNA : बिहार में विधानसभा की 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के साथ दोस्ताना मुकाबले के लिए तेजस्वी यादव तैयार हैं. दोनों सीटों पर आरजेडी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर

कांग्रेस से फ्रेंडली फाइट के लिए तैयार हैं तेजस्वी, बोले.. RJD के फैसले के बारे में भक्तचरण दास को बता दिया था
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा की 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के साथ दोस्ताना मुकाबले के लिए तेजस्वी यादव तैयार हैं. दोनों सीटों पर आरजेडी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है और अब कांग्रेस भी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार देने की तैयारी में है. ऐसे में कांग्रेस के साथ आरजेडी के गठबंधन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. सत्ता पक्ष लगातार यह कह रहा है कि बिहार में महागठबंधन बिखर चुका है. जब तेजस्वी यादव से इस बाबत सवाल किया गया तो आज उन्होंने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि बाय इलेक्शन में इस तरह के दोस्ताना मुकाबले के लिए वह तैयार हैं.


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने अपने फैसले के बारे में पहले ही कांग्रेस प्रभारी को जानकारी दे दी थी. कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को यह बता दिया गया था कि आरजेडी उपचुनाव में दोनों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है. इस फैसले की जानकारी देने के बाद ही हमने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. 


यह पूछे जाने पर कि क्या इससे महागठबंधन टूट नहीं जाएगा, तेजस्वी ने कहा कि उपचुनाव में ऐसे मुकाबले होते हैं. हम फ्रेंडली फाइट के लिए तैयार हैं. हालांकि तेजस्वी यादव ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया कि वह कांग्रेस के साथ चुनाव प्रचार करेंगे या नहीं. 


गौरतलब हो कि बिहार में दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान मच गया है. राजद पर भड़की कांग्रेस ने भी अब दोनों सीटों पर उम्दमीवार उतारने का एलान कर दिया है. कांग्रेस ने कहा कि राजद ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया जिसको देखते हुए अब पार्टी दोनों सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी.  


दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में कुशेश्वरस्थान सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार दिया था तो तारापुर से राजद ने. हालांकि दोनों सीटों पर हार ही मिली थी. इन दोनों सीटों पर चुने गये जेडीयू विधायकों के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है. कांग्रेस को उम्मीद थी कि 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह इस उप चुनाव में भी राजद उसके लिए ये सीट छोड़ेगी. लेकिन राजद ने तारापुर के साथ साथ कुशेश्वरस्थान से भी उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Asmeet Sinha

FirstBihar संवाददाता