ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

‘कांग्रेस ने नहीं दी कोई जानकारी.. जिम्मेवारी मिली तो सीएम लेंगे निर्णय’ नीतीश को संयोजक बनाने की चर्चा पर बोली JDU

PATNA: बिहार में एक बार फिर इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने के लिए कांग्रेस समेत सभी सहयोगी दल तैयार हो गए हैं और गठबंधन की ब

‘कांग्रेस ने नहीं दी कोई जानकारी.. जिम्मेवारी मिली तो सीएम लेंगे निर्णय’ नीतीश को संयोजक बनाने की चर्चा पर बोली JDU
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में एक बार फिर इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने के लिए कांग्रेस समेत सभी सहयोगी दल तैयार हो गए हैं और गठबंधन की बैठक में इसका प्रस्ताव रखेंगे हालांकि जेडीयू ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में कांग्रेस की तरफ से किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अगर गठबंधन में कोई जिम्मेवारी मिलती है तो खुद नीतीश कुमार इसपर निर्णय लेंगे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने और जूम एप पर बैठक की खबरों पर नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस के द्वारा ऑफिशियल इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अगर नीतीश कुमार को कोई जिम्मेदारी देने की बात सामने आएगी तो इसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और नीतीश कुमार इस पर विचार कर निर्णय लेंगे।


उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की गई थी। हम लोग चाहते हैं जल्द से जल्द सीट शेयरिंग का मामला सुलझ जाए। वहीं दिल्ली से पटना लौटे मंत्री संजय कुमार झा ने सत्ता पलटने के कयासों को नकारते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। वहीं इंडिया गठबंधन के अंदर नीतीश कुमार को मिलने वाली जिम्मेदारी को लेकर कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता