ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे पप्पू यादव! तेजस्वी के लिए खतरे की घंटी

PATNA : बिहार में दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान मच गया है. राजद पर भड़की कांग्रेस ने भी अब दोनों सीटों पर उम्दमीवार उतारने का एलान कर दिया है. इसी बी

कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे पप्पू यादव! तेजस्वी के लिए खतरे की घंटी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान मच गया है. राजद पर भड़की कांग्रेस ने भी अब दोनों सीटों पर उम्दमीवार उतारने का एलान कर दिया है. इसी बीच बिहार कांग्रेस के नेता जन अधिकारी पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव पर भी डोरे डालते नज़र आ रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी ने पप्पू यादव को तारापुर विधासनभा सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर भी दे दिया है. इस पर कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि पप्पू यादव और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा काफी मिलती है. उनके संबंध भी पार्टी से काफी अच्छे रहे हैं. 


आपको बता दें कि कल कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा था कि पप्पू यादव जेल से रिहा हो गए हैं और बिहार में पप्पू यादव लालू यादव के बाद यादवों के दूसरे सबसे बड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं. कांग्रेस उनके संपर्क में है, लेकिन शर्त यही है कि पप्पू यादव कांग्रेस के सिंबल पर ही तारापुर विधानसभा से चुनाव लड़ना तय कर लें. उन्होंने कहा था कि अगर पप्पू यादव सहमति व्यक्त करते हैं तो पार्टी इस पर विचार करेगी.  


बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए अगले 30 अक्टूबर को राज्य में दो सीटों पर राजद की ओर से उम्मीदवार उतारे जाने के एलान के बाद अब कांग्रेस राजद पर हमलावर होती दिख रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक शकील अहमद खान ने तो यहां तक कह दिया है कि राजद ने भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की मुहिम को कमजोर करने की कोशिश की है. कांग्रेस विधायक ने कहा कि राजद ने गठबंधन को लेकर गलत कदम उठाए हैं.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEET SINHA

FirstBihar संवाददाता